आज राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस है। वर्ष 1959 में आज ही के दिन, भारत-चीन सीमा पर गश्त के दौरान भारी हथियारों से लैस चीन के सैनिकों के, घात लगाकर किए गए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल- सी.आर.पी.एफ. के दस जवान शहीद हो गए थे। तब से, हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
News On AIR | अक्टूबर 21, 2026 7:55 पूर्वाह्न
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर आज गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे