अक्टूबर 19, 2026 8:22 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह का आरोप, पंजाब की आप सरकार ने राज्य को नशे की गर्त में धकेला

गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर राज्य को नशे में धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसके कारण कई परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि वे कल मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हाल ही में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और राज्य की जनता इसका जवाब देगी। श्री शाह ने कहा कि सरकार नशा तस्करों की पहचान कर उन्हें जेल भेजेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सहित पूरे देश को नशे की समस्या से मुक्त कराने के लिए सरकार के प्रयास जारी रहेंगे।