आकाशवाणी समाचार के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने लद्दाख में आकाशवाणी करगिल एकांश का दौरा किया और स्टेशन के समग्र कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान, श्री जैन ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्टेशन के प्रसारण, समाचार, तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों का आकलन करने के लिए कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने खटक और कलचोर से उनका पारंपरिक स्वागत किया।
महानिदेशक ने कहा कि आकाशवाणी नेटवर्क में आकाशवाणी करगिल का एक महत्वपूर्ण स्थान है। स्टेशन को और मजबूत करने तथा समाचार प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार करने के लिए चर्चा हुई। श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय प्रसारण की अवधि बढ़ाने की संभावना तलाशने का भी निर्देश दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले महीनों में इन चर्चाओं के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।