मई 30, 2026 1:22 अपराह्न

printer

पंजाब नगर निकाय चुनावों के नतीजे में आप को पहला, निर्दलीयों को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ

पंजाब नगर निकाय चुनावों में, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,977 वार्डों में से 958 वार्ड जीत लिए हैं। कांग्रेस को 397, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) को 192 और भाजपा को 172 वार्ड में जीत हासिल हुई है। बहुजन समाज पार्टी को केवल सात वार्ड मिले। दिलचस्प यह है कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 251 वार्ड जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस महीने की 26 तारीख को हुए इन शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 7,554 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।