भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने आज पठानकोट से राज्यव्यापी नशा मुक्त पंजाब यात्रा का शुभारंभ किया है। (भाजपा दा नारा – नशा मुकाना सारा) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और अन्य नेताओं के साथ माधोपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
आज से शुरू होकर चार चरणों में चलने वाली यह 13 दिवसीय यात्रा राज्य में चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करके नशा मुक्ति के खिलाफ लड़ाई को एक जन आंदोलन में तब्दील करेगी। यात्रा का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होगा।
इस बीच, रेल राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू जब नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल होने के लिए पठानकोट जा रहे थे, तब उनके काफिले पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया।