अप्रैल 26, 2026 2:21 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना से अमरीकी राष्ट्रपति की सुरक्षित निकासी पर संतोष व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका की राजधानी वाशिंगटन के एक होटल में गोलीबारी की घटना से राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षित निकासी पर संतोष व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी एकस्वर से निंदा की जानी चाहिए।