जून 21, 2026 6:30 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर लेबर पार्टी के नेता पद से हटने का दबाव बढ़ रहा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर लेबर पार्टी के नेता पद से हटने का दबाव बढ़ता जा रहा है। वहीं कुछ आलोचक, श्री एंडी बर्नहम को उनका उत्तराधिकारी बनाने की मांग कर रहे हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी इंग्लैंड के मेकरफील्ड उपचुनाव में बर्नहम की निर्णायक जीत के बाद यह मांग और तेज हो गई है। उन्होंने नाइजेल फराज की रिफॉर्म यूके पार्टी को हराकर भावी नेता के रूप में अपनी साख मजबूत की है।

इस बीच, श्री स्टारमर कहा है कि वे पार्टी का नेतृत्व करते रहेंगे और नेतृत्व के लिए किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर नेतृत्व के लिए कोई चुनाव होता है, तो वे पद छोड़ने के बजाय चुनाव लड़ेंगे। इंग्लैंड और वेल्स में हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद श्री स्टारमर पर अपनी ही लेबर पार्टी के भीतर से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है।