सितम्बर 23, 2026 5:50 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के वडोदरा में ब्रह्माकुमारियों के ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस रिट्रीट सेंटर’ का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात के वडोदरा में ब्रह्माकुमारियों के ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस रिट्रीट सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने ‘विश्व नवनिर्माण के लिए आध्यात्मिक जागृति’ परियोजना की शुरुआत की। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति‘ अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमें ऐसी युवा शक्ति की आवश्यकता है जो ईमानदारी, जिम्मेदारी, करुणा, सह-अस्तित्व और देशभक्ति की भावना से प्रेरित हो। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने विश्व को योग, ध्यान, अहिंसा, करुणा और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ जैसे आदर्श दिए हैं।

 इससे पहले, राष्ट्रपति ने वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें दीक्षांत समारोह  में विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान कीं।