प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेरिस में लॉजिस्टिक्स कंपनी सीएमए सीजीएम ग्रुप के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोडोल्फ साद से मुलाकात की। इस मुलाकात में समुद्री परिवहन, लॉजिस्टिक्स और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने भारत में ग्रुप की मजबूत और बढ़ती उपस्थिति का उल्लेख किया।
News On AIR | जून 18, 2026 6:01 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने सीएमए सीजीएम ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ रोडोल्फ साद से मुलाकात की