जून 18, 2026 6:04 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्ट्रल एआई के को-फाउंडर और सीईओ आर्थर मेन्श से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पेरिस में मिस्ट्रल एआई के सह-संस्थापक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी आर्थर मेन्श से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने भारत के बढ़ते एआई क्षेत्र में मौजूद अवसरों से श्री मेन्‍श को अवगत कराया। श्री मेन्श ने कहा है कि‍ मिस्‍ट्रल एआई ने नवाचार को बढ़ावा देने और एआई क्षमताओं का विस्तार करने के लिए भारत के साथ सहयोग और भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी करने में अपनी रुचि व्यक्त की है।