जून 18, 2026 6:06 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने एल्सटॉम के सीईओ मार्टिन सियोन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पेरिस में एल्सटॉम के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन सियोन से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दो नों के बीच हुई वार्ता में परिवहन और रेलवे आधुनिकीकरण के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में एल्सटॉम के निवेश और विनिर्माण उपस्थिति का उल्लेख किया। वार्ता में श्री सियोन ने भारत में निवेश के लिए एल्सटॉम की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।