जून 17, 2026 6:09 अपराह्न

printer

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर जर्मनी के चांसलर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियां में जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्‍ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया कि जर्मनी के चांसलर के साथ उनकी बातचीत लाभकारी रही। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, चक्रीय अर्थव्यवस्था, रक्षा, आईटी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने पर भी बातचीत की।