पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर- पीओके के ईदगाह मैदान में हजारों निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 16 लोग मारे गए और 37 अन्य घायल हो गए।
हालांकि किफायती आटा, चावल, बिजली और बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कल शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने एके-47 राइफलों से भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे हालात खराब हो गए।
रावलकोट में करीब 60-70 हजार लोग पाकिस्तान के निरंतर कब्जे और क्षेत्र में उसकी नीतियों के खिलाफ नारे लगाने के लिए इकट्ठा हुए थे। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पीओके में सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़पों में 30 मृतकों और 200 घायलों के लिए न्याय की मांग की।
खाई गाला गांव में, निवासियों ने बाजार बंद कर दिए और हिंसा के खिलाफ मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन के बाद सड़कें और खेत-खलिहान खून से लथपथ हैं और शोक संतप्त परिवार अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं।