जून 18, 2026 8:22 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: अदालत का निर्देश, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके कानूनी सलाहकारों के बीच बैठक आयोजित की जाए

पाकिस्तान की एक अदालत ने आज अधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और उनके कानूनी सलाहकारों के बीच सात दिनों के भीतर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 19 करोड़ ब्रिटिश पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट मामले में उनकी सजा को चुनौती देने वाली अपीलों की सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 73 वर्षीय नेता इमरान खान 2023 से जेल में बंद हैं और इस समय रावलपिंडी की अडियाला जेल में हैं। पिछले साल जनवरी में, इस्लामाबाद की एक अदालत ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में खान को 14 साल और बुशरा बीबी को सात साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, दोनों ने उच्‍च न्‍यायालय में अपनी सजा को चुनौती दी है।