पाकिस्तान को दुनिया के उन शीर्ष 10 देशों में शामिल किया गया है, जहां गंभीर भुखमरी की स्थिति है। 2026 की ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस के अनुसार, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और यमन के साथ पाकिस्तान भी खाद्य असुरक्षा वाले देशों की सूची में शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में पाकिस्तान में करीब 1 करोड़ 10 लाख लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे थे।
रिपोर्ट में इसके लिए मुख्य रूप से खराब मौसम को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसमें कहा गया है कि 2025 में भारी मॉनसूनी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिससे फसलों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।
रिपोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि 2026 में अनुमानित 6 प्रतिशत महंगाई दर देश में खाद्य सुरक्षा की स्थिति को और कमजोर कर सकती है।