अप्रैल 22, 2026 4:14 अपराह्न

printer

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर EU ने एकजुटता दिखाते हुए दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर यूरोपीय संघ ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है। एक बयान में इसने कहा कि वह पिछले साल 22 अप्रैल को हुए हमले में जान गंवाने वाले 26 पीड़ितों को याद करते हुए भारत के लोगों के साथ खड़ा है। संघ ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा भी की।
 
नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांति और सुरक्षा के प्रति ब्रिटेन की प्रतिबद्धता दोहराई। यह हमला जम्मू-कश्मीर में हुआ था और इसे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैबा ने अंजाम दिया था, जिसमें अधिकतर पर्यटक मारे गए थे। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला