मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कल तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में 21 अगस्त तक इसी तरह के मौसम की स्थिति बने रहने का अनुमान है।
विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, कारईक्काल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना, बिहार तथा विदर्भ में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कल तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में 21 अगस्त तक इसी तरह के मौसम की स्थिति बने रहने का अनुमान है।
विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, कारईक्काल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना, बिहार तथा विदर्भ में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।