अक्टूबर 18, 2026 9:37 अपराह्न

printer

तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकल में 21 अक्टूबर तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुदुच्‍चेरी और कराईक्‍काल में  21 अक्टूबर तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुदुच्‍चेरी और कराईक्‍काल में बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की आशंका है। मौसम विभाग  के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी इसी तरह के मौसम रहने का अनुमान है।