सितम्बर 16, 2026 9:36 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी की थट्टनचावडी सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त

पुद्दुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। कुल 15 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 13 आज अंतिम दिन दाखिल किए गए।
 
चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस के अशोक आनंद, द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम के के. सेतु उर्फ सेतुसेल्वम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ई. विनयगम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ए. मोहम्मद सलीम शामिल हैं।
 
नामांकन पत्रों की जांच कल होगी। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र निर्वाचन आयोग के उम्मीदवार शपथ पत्र पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। 
 
थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव 6 अक्टूबर को होंगे।
अप्रैल महीने में हुए विधानसभा चुनावों में दोनों सीटें जीतने के बाद एआईएनआरसी नेता और पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी द्वारा थट्टनचावडी सीट से इस्तीफा देने और मंगलम सीट बरकरार रखने के बाद यह सीट खाली हुई थी।