अप्रैल 21, 2026 5:21 अपराह्न

printer

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने जारी की चेतावनी, कहा-तेहरान से कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तेहरान से कोई भी प्रतिनिधिमंडल अभी तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद नहीं गया है, हालांकि अमरीका के साथ संभावित वार्ता की अटकलें तेज हो रही हैं। यह चेतावनी संभवतः ईरान की धार्मिक सत्ता के भीतर चल रही आंतरिक बहस को दर्शाती है, क्योंकि सरकार, सप्ताहांत में अमरीका की नौसेना द्वारा एक ईरानी कंटेनर जहाज को जब्त किए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देने के तरीकों पर विचार कर रही है।

वार्ता में अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के अमरीकी दल का नेतृत्व करने की उम्मीद है। ईरान ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा। पिछली बार, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर क़लीबाफ़ ने ईरानी पक्ष का नेतृत्व किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला