नवम्बर 9, 2026 2:46 अपराह्न

printer

आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता में निवेदिता वेलूर नायर ने कांस्य पदक जीता

निशानेबाजी में, भारत की निवेदिता वेलूर नायर ने कल कतर के दोहा में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। निवेदिता ने 567, 13 एक्स के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चीन की शियाओ जियारुइशुआन ने स्वर्ण और हंगरी की वेरोनिका मेजर ने रजत पदक जीता। भारत की मानवी जैन आठवें और सिमरनप्रीत कौर बराड़ दसवें स्थान पर रहीं। टीम स्पर्धा में निवेदिता नायर, मानवी जैन और सिमरनप्रीत कौर बरार की भारतीय टीम ने एक हजार 682, 33 एक्स के कुल स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इस पदक के साथ दोहा चैंपियनशिप में भारत के कुल पदकों की संख्या सात हो गई है। इनमें एक स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।