जून 2, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में बैठक, संगठनात्‍मक विस्‍तार पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष नि‍तिन नवीन ने कल नई दिल्‍ली में पार्टी के वरिष्‍ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी सांसद और प्रवक्‍ता डॉ. संबित पात्रा ने पत्रकारों से बातचीत में पिछले 12 वर्ष के दौरान मोदी सरकार की सेवा, संगठनात्‍मक विस्‍तार, और समाज के विभिन्‍न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों पर हुए विचार विमर्श का ब्‍योरा साझा किया। उन्‍होंने कहा कि हर नागरिक पिछले 12 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में विभिन्‍न क्षेत्रों में हुई प्रगति का साक्षी है। श्री पात्रा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सरकार को देश के 22 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सेवा का अवसर मिला है।