पुरुष क्रिकेट में मेजबान न्यूजीलैंड ने कल हैमिल्टन में पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया।
भारत के 192 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 195 रन बनाकर जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए।
भारत ने यह श्रृंखला 3-2 से अपने नाम की। भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मैच जीते थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए अंतिम दो मैचों में जीत दर्ज की।