नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन शाह को गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंप दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार गृह मंत्री सुधन गुरुंग के आज सुबह अपने पद से इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री शाह, गृह मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे। गुरुंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी।
गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने बुधवार को अपने से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और जांच प्रक्रिया को प्रभावित होने से रोकने के लिए इस्तीफा दिया। उनका इस्तीफा व्यवसायी दीपक भट्टा के साथ उनके कथित व्यापारिक संबंधों को लेकर विवाद के बाद आया।
बालेन शाह के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार में यह दूसरे मंत्री का इस्तीफा है। प्रधानमंत्री शाह ने नौ अप्रैल को श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह को बर्खास्त कर दिया था।