नवम्बर 18, 2026 7:40 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय महिला आयोग ने एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य राज्यों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रणनीतियां तैयार करना था। इस बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उनतालीस जिलों के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान चर्चा मुख्य रूप से अपराध होने से पहले ही उसे रोकने, संस्थागत उत्तरदायित्व, बेहतर संवाद और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने के लिए आपसी समन्वय के साथ की जाने वाली कार्रवाई पर केंद्रित रही।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने अपने मुख्य संबोधन में इस बात पर बल दिया कि महिलाओं की सुरक्षा हर जिले के पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय, अपराध को होने से पहले ही रोकने पर ध्यान केंद्रित करने की व्यवस्था अपनाने का आह्वान किया।