नवम्बर 18, 2026 6:19 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय फिलीपींस यात्रा संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के मनीला की अपनी दो दिवसीय सफल यात्रा संपन्न करने के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान श्री मोदी ने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और क्वाड नेताओं की बैठक में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान का भी दौरा किया और इसके पुनर्विकास कार्य के शुभारंभ समारोह में हिस्सा लिया।