नवम्बर 18, 2026 7:25 पूर्वाह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पर्व के बाद वापसी यात्राओं के लिए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा संबंधी उपायों की समीक्षा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पर्व के बाद वापसी यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए उपायों की उच्च स्तरीय समीक्षा की।

श्री वैष्णव ने एक वॉर रूम के माध्यम से विभिन्न रेलवे स्टेशनों से लाइव सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की ताकि भीड़ के स्तर का आकलन किया जा सके और उन स्थानों की पहचान की जा सके जहां यात्रियों की भारी भीड़ है। उन्होंने भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के सुचारू संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय लागू करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने पटना, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और जयनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्थापित प्रतीक्षा क्षेत्रों की भी समीक्षा की। इन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और निर्बाध यात्रा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।