मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 7,500 अधिक मेधावी छात्रों को 16 सितंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ई-स्कूटर दिए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में 12वीं में पहली बार में 70% या अधिक अंक और विद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाले सभी विषयों के छात्र पात्र हैं।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। अब तक, 23 हजार से अधिक छात्र इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और इस पर लगभग 2 सौ 46 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है।