जून 13, 2026 8:54 अपराह्न | Monsoon

printer

अगले तीन-चार दिन में ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आगे बढ़ गया है। इसके अगले तीन-चार दिन में ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में पहुंचने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अत्‍यधिक बारिश का अनुमान है। कल तक पूर्वी राजस्थान में आंधी-तूफान की संभावना है। अगले तीन-चार दिन तक आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है।

कल महाराष्ट्र में लू चल सकती है। कल तक तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा और ओडिशा में भी उमस रहने की संभावना है।