जुलाई 8, 2026 8:57 अपराह्न
24
अगले 2-3 दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में आगे बढ़ने की संभावना है। विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।