जून 30, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 61

पश्चिम राजस्‍थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू के शेष भागों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल: मौसम विभाग  

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू के शेष भागों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। विभाग का कहना है कि बुधवार तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। विभाग ने बताया  कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बहुत...

जून 28, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 20

दिल्ली:  तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव की स्थिति 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।   मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में चौबीस घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल अठाईस जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी।   दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है। पिछले चौबीस घंटे में ही उससे लगभग तीन गुना बारिश होने से लोगों को का...

जून 25, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 59

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के और अधिक भागों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में पहुंचेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून अगले 3 से चार दिनों में चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे हुए भागों में भी पहुंच जाएगा।   मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि अगले 5 दिनों में पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिम बं...

जून 20, 2024 9:35 अपराह्न

views 59

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, असम और मेघालय में अगले दो दिन तक तेज वर्षा जारी रह सकती है। इसके बाद कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है।   मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन में देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी नहीं रहेगी। हालांकि, उत्‍तर प्रदेश के कुछ भागों में 23 जून तक भीषण गर्मी जारी रहेगी।   विभाग ने बताया कि उत्‍तर अरब साग...