विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित संवादात्मक बैठकों में भाग लिया। यह संवाद नए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित किया गया था।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सिबी जॉर्ज ने उम्मीदवारों के साथ संयुक्त राष्ट्र के प्रति उनके दृष्टिकोण और भारत से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।