अप्रैल 24, 2026 12:53 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के आतंक-रोधी कार्यवाहक अवर महासचिव से मुलाकात की

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के आतंक-रोधी कार्यवाहक अवर महासचिव अलेक्जेंडर जुएव से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में आतंकवाद से निपटने में संयुक्त राष्ट्र आतंक-रोधी कार्यालय के साथ भारत के मजबूत सहयोग पर चर्चा हुई।