जून 25, 2026 2:03 अपराह्न

printer

भारत-अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग मजबूत करने पर वॉशिंगटन डीसी में बैठक

इलेक्ट्रॉनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने अमरीका के वॉशिंगटन डीसी में अमरीका के विदेश उपमंत्री जैकब एस. हेलबर्ग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। अमरीका में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर बताया कि बैठक में भरोसेमंद और विविध आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में विशेष रूप से सेमीकंडक्टर निर्माण, एआई के उपयोग और महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच सुनिश्चित करने जैसे विषय शामिल थे।