लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
ओम बिड़ला सोशल मीडिया पर कहा कि यह मुलाकात आपसी विश्वास, साझा हितों और करीबी सहयोग पर आधारित भारत-यूएई की मजबूत साझेदारी को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।