उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली यातायात पुलिस की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के जरिए लोग टो की गई गाड़ी की ट्रैकिंग, चालान की स्थिति और उसके भुगतान तथा यातायात अपडेट आसानी से देख सकेंगे। लोगों की मदद के लिए इसमें ट्रैफिक सारथी नाम का एआई चैटबॉट भी शुरू किया गया है, जो तुरंत जानकारी और सहायता देगा। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह वेबसाइट सिर्फ सरकारी सेवाओं तक सीमित न रहे, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने का भी माध्यम बने। उन्होंने कहा कि तकनीक और नागरिकों को साथ लेकर चलने से दिल्ली को और सुरक्षित, स्मार्ट और बेहतर बनाया जा सकता है।
News On AIR | सितम्बर 10, 2026 7:32 अपराह्न
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली यातायात पुलिस की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया