केरलम के कई तटीय क्षेत्रों में आज ऊंची लहरों से समुद्र का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रीय महासागर सूचना केंद्र ने चेतावनी दी है कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड के तटों पर आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक एक से डेढ़ मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
News On AIR | अगस्त 21, 2026 7:50 पूर्वाह्न | Kerala
केरलम: कई तटीय क्षेत्रों में आज ऊंची लहरों से समुद्र का जलस्तर बढ़ने की आशंका