मौसम विभाग ने आज केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। आज छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक और विदर्भ में भी आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
News On AIR | अक्टूबर 23, 2026 8:59 पूर्वाह्न
आज केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग