अक्टूबर 23, 2026 9:16 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में करेंगे सेमीकंडक्टर सम्मेलन-2026 का शुभारंभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सेमीकंडक्टर सम्मेलन-2026 का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री सम्मेलन में मध्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित करने की राज्य की योजना प्रस्तुत करेंगे। वे निवेशकों के साथ बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में राज्य में निवेश की संभावनाओं, तकनीकी सहयोग और सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास पर चर्चा होगी।

दो दिन के इस सम्मेलन में देश-विदेश की सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।