एशियाई पैरा खेलों के पांचवें दिन आज भारत ने शानदार शुरूआत करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। तीरंदाजी में, हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पुरुषों की रिकर्व डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन में, नितेश कुमार ने पुरुषों की सिंगल्स एस.एल.-3 तथा नवीन शिवकुमार ने एस.एल.-4 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।
भारत ने आज पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी और पैरा बैडमिंटन में चार रजत पदक भी जीते। पैरा एथलेटिक्स में प्रमोद ने पुरुषों की पंद्रह सौ मीटर टी-46 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने तीन वर्ष पहले हांगझोऊ में भी रजत पदक हासिल किया था। महिलाओं की लंबी कूद टी-47 स्पर्धा में निमिषा चक्कुंगलपरमबिल ने पांच दशमलव तीन सात मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया।
पैरा तीरंदाजी में भावना और पूजा ने महिलाओं की रिकर्व डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन से शून्य-छह से हार का सामना करना पड़ा।
वहीं पैरा बैडमिंटन में थुलासिमथी मुरुगेसन ने महिलाओं की सिंगल्स एस.यू.-5 स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में उन्हें चीन की क्यूशिया यांग से हार का सामना करना पड़ा।