अक्टूबर 23, 2026 8:26 पूर्वाह्न

printer

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: पीवी सिंधु और अश्मिता चालिहा ने जीत दर्ज कर महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की पीवी सिंधु और अश्मिता चालिहा ने जीत दर्ज कर महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

अश्मिता चालिहा ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जापान की विश्व नंबर दो वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची को हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई हैं।

 वहीं, पीवी सिंधु ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की रिको गुनजी को 21-12, 21-16 से शिकस्त दी।

आज खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अश्मिता चालिहा का सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, वहीं पीवी सिंधु चीन की चिउ पिन-चियान के साथ मुकाबला करेंगी।