अगस्त 21, 2026 7:50 पूर्वाह्न

views 48

केरलम: कई तटीय क्षेत्रों में आज ऊंची लहरों से समुद्र का जलस्तर बढ़ने की आशंका

केरलम के कई तटीय क्षेत्रों में आज ऊंची लहरों से समुद्र का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रीय महासागर सूचना  केंद्र ने चेतावनी दी है कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड के तटों पर आज सुबह साढ़े ग्‍यारह बजे तक एक से डेढ़ मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

अगस्त 20, 2026 1:02 अपराह्न

views 64

केरलम: राज्य के सभी तटीय जिलों में रेड अलर्ट जारी

केरलम में आज राज्य के सभी तटीय जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऊंची लहरों और समुद्री जलस्तर में वृद्धि की चेतावनी भी जारी की गई है।

मई 30, 2026 8:23 अपराह्न

views 62

केरल में मॉनसून-पूर्व बारिश तेज, तिरुवनंतपुरम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

पूरे केरलम में मॉनसून-पूर्व की बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने तिरूवनंतपुरम जिले में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हो गया है जिससे वाहनों और पैदलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग ने सात जिलों में आज और छह जिलों में कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए मछुआरों को केरलम और लक्षद्वीप तट पर तीन जून तक समुद्र में न जाने की...

दिसम्बर 12, 2025 6:34 पूर्वाह्न

views 356

केरल का 30वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से तिरुवनंतपुरम में होगा शुरू

केरल का 30वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से तिरुवनंतपुरम में शुरू हो रहा है। उद्घाटन फिल्म ऐनीमैरी जैसिर की पैलेस्टाइन-36 होगी जिसने तोक्‍यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। फिल्मोत्सव 19 दिसंबर तक चलेगा। समारोह में, मॉरिटानिया के फिल्म निर्माता और अफ्रीकी सिनेमा के विख्‍यात कलाकार अब्देर्रहमान सिसाको को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  

नवम्बर 19, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 241

18 नवंबर तक केरल में एसआईआर के तहत 97 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए गए

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने कहा कि 18 नवंबर तक, राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर के तहत 97 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। दूसरी ओर, केरल सरकार सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गई है। राज्‍य सरकार ने न्‍यायालय से  राज्य की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को स्थगित करने की मांग की है। राज्य ने बताया कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक एसआईआर प्रक्रिया का आयोजन इस वर्ष दिसंबर में हाने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के साथ होगा।    

नवम्बर 17, 2025 7:08 पूर्वाह्न

views 81

तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकाल, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में आज मूसलाधार बारिश की आशंका

तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकाल, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में आज मूसलाधार बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवा का अनुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ में आज शीत लहर चलने की आशंका है।    

नवम्बर 16, 2025 7:05 पूर्वाह्न

views 153

केरल: सबरीमाला अयप्‍पा मंदिर पवित्र मंडला मकराविल्‍लकु तीर्थ के लिए आज खुलेगा

केरल में प्रसिद्ध सबरीमाला अयप्‍पा मंदिर पवित्र मंडला मकराविल्‍लकु तीर्थ के लिए आज खुल जाएगा। पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने और आध्‍यात्‍मिक ज्ञान लेने की उम्‍मीद है। मंदिर खुलने की अंतिम तैयारी जारी है।    

नवम्बर 15, 2025 1:43 अपराह्न

views 100

मौसम विभाग ने केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कारईक्‍काल में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कारईक्‍काल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्‍ड और मध्य प्रदेश में कल तक शीत लहर चलने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक - एक्यूआई 390 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुँच गया। आनंद विहार में एक्...

नवम्बर 3, 2025 6:20 अपराह्न

views 112

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने केरल में फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया है। श्री राधाकृष्‍णन ने आज केरल के कोल्लम में फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से जीवन भर अनुशासन बनाए रखने और सभी मामलों में आत्म-नियंत्रण रखने का आग्रह किया। श्री राधाकृष्णन ने उनसे अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग न करने को कहा। उपराष्ट्रपति ने देश के शैक्षिक परिदृश्य को आकार देने में केरल की उल्लेखनीय भूमिका की भी प्रशंसाा की। ...

अक्टूबर 24, 2025 8:34 अपराह्न

views 121

केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तेज वर्षा का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली गरजने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।