मई 30, 2026 8:23 अपराह्न | Kerala

printer

केरल में मॉनसून-पूर्व बारिश तेज, तिरुवनंतपुरम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

पूरे केरलम में मॉनसून-पूर्व की बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने तिरूवनंतपुरम जिले में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हो गया है जिससे वाहनों और पैदलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग ने सात जिलों में आज और छह जिलों में कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।
मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए मछुआरों को केरलम और लक्षद्वीप तट पर तीन जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में केरलम और तमिलनाडु में मॉनसून के पहुंचने के लिए वातावरण की परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं।