जून 27, 2024 8:55 अपराह्न

views 75

केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया 

केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण, बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। कई इलाकों में गंभीर जलभराव की खबर है।  कई हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हो गई हैं। पथानामथिट्टा, इडुक्की, वायनाड, तिरुवनंतपुरम और अन्य स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग ने वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और  नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया  है । विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और समुद्री कटाव की सूचना मिली है। गंभीर रूप से प्रभावित नौ जिलों में राष्ट्रीय  आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की जा रही हैं...

जून 27, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 66

केरल: राज्य भर में हो रही है मूसलाधार बारिश

केरल में समूचे राज्य में मूसलाधार वर्षा हो रही है। राज्य में बड़े पैमाने पर वर्षा से नुकसान होने की खबरें हैं। आज दो दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट और सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

जून 22, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 63

मौसम विभाग ने केरल के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, व्यक्त की बहुत अधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज केरल के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में बहुत अधिक बारिश की संभावना व्यक्त की है जिसमें मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड के अलावा पहाड़ी वायनाड और इडुक्की शामिल हैं। साथ ही कल कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों के लिए अत्यधिक वर्षा का संकेत देने वाला रेड अलर्ट जारी किया गया है।    इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, पलक्कड़ और कासरगोड के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। विभाग ने केरल के कई तटीय इलाकों में हाई वेव अलर्ट जारी किया है। लक्षद्वीप के अगत्ती...

जून 20, 2024 12:53 अपराह्न

views 43

केरल में भारी बारिश की संभावना के चलते तमिलनाडु से एनडीआरएफ की 7 टीमें केरल भेजी गईं

मौसम विभाग ने केरल में सप्ताह के अंत में तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए तमिलनाडु के अराक्कोनम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात टीमें केरल भेजी गई हैं। राज्‍य सरकार की मांग पर डिप्टी कमांडेंट संकरा पांडियान के नेतृत्व में 210 कर्मियों की टीमें भेजी गई हैं।

जून 13, 2024 2:01 अपराह्न

views 52

कुवैत आग दुर्घटना: केरल निवासी पीड़ितों को राज्य सरकार ने पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का लिया निर्णय 

  कुवैत आग दुर्घटना के मद्देनजर केरल मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक में राज्य के प्रत्येक पीड़ित को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया गया है। केरल के कुछ प्रवासी व्यवसायियों ने भी अतिरिक्त राशि देने का निर्णय लिया है।

जून 12, 2024 12:31 अपराह्न

views 83

केरल: पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और प्रसिद्ध फुटबॉल कोच टी.के. चतुन्नी का निधन

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और प्रसिद्ध फुटबॉल कोच टी.के. चतुन्नी का आज सवेरे केरल में एर्नाकुलम जिले के कारुकुट्टी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।   देश के प्रमुख फुटबॉल प्रशिक्षकों में से एक, चतुन्नी एफसी कोचीन, चर्चिल ब्रदर्स, डेम्पो एससी, मोहन बागान, सालगांवकर और केरल पुलिस फुटबॉल टीम सहित कई फुटबॉल क्लब के प्रशिक्षक रहे थे।