जुलाई 17, 2024 9:25 पूर्वाह्न
67
केरल: लगातार जारी तेज वर्षा के कारण प्रशासन ने 8 जिलों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की
केरल में लगातार जारी तेज वर्षा के कारण प्रशासन ने आज 8 जिलों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। जिन जिलों में छुट्टी घोषित की गई है उनमें कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, पलक्कड़, त्रिशूर, इडुक्की, अलपुझा और कोट्टायम शामिल हैं। इन जिलों में टयूशन केन्द्रों, आंगनवाडी और पेशेवर शिक्षा संबंधी महाविद्यालयों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। हालांकि जिलाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। भारतीय मौसम विभाग ने ...