केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन तूफान’ के दूसरे चरण की घोषणा की है। इस नए चरण के अंतर्गत एक मादक पदार्थ विरोधी जांच दल का गठन किया गया है। यह दल अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े उच्च मूल्य के मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों की जांच करेगा। तिरुवनंतपुरम में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चेन्निथला ने कहा कि जांच दल ने कल से अपना अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन तूफान’ के परिणामस्वरूप राज्य भर में मादक पदार्थों की आपूर्ति में 20 से 30 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि अब कानून प्रवर्तन एजेंसियों का ध्यान स्थानीय वितरकों से हटकर मादक पदार्थों की आपूर्ति के मुख्य स्रोतों पर केंद्रित होगा।
News On AIR | सितम्बर 18, 2026 7:12 अपराह्न
केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन तूफान’ के दूसरे चरण की घोषणा की