जून 25, 2026 9:45 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी सांसद बने रहेंगे कीर स्टारमर

ब्रिटेन में, कीर स्टारमर लंदन के होल्बोर्न और सेंट पैनक्रास से लेबर पार्टी के सांसद के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल आने वाले हफ्तों में समाप्त हो रहा है। श्री स्टारमर वर्तमान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नए पार्टी प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि श्री स्टारमर ने सोमवार को अपने इस्तीफे के भाषण में “सत्ता के सुचारू हस्तांतरण” का वादा करने के बाद, मेकरफील्ड से नव निर्वाचित सांसद और प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार एंडी बर्नहैम के साथ अपनी पहली बैठक की।