इस्राएल की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नोआम सोहलबर्ग ने चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा और खुफिया एजेंसी शिन बेट के प्रमुख डेविड ज़िनी से एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
यह कदम प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू के उन आरोपों के बाद उठाया गया है, जिनमें उन्होंने अरब दलों से जुड़े रिश्वतखोरी, धमकी और मतदाता धोखाधड़ी का दावा किया था। इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
चुनाव के आंशिक नतीजों के अनुसार, नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों से आठ कम हैं। विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं, जबकि अरब दलों के खाते में 19 सीटें हैं।