जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज मध्य कश्मीर के गांदरबल से वार्षिक पवित्र हरमुख-गंगबल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे अटूट आस्था, भक्ति और विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण बताते हुए उप-राज्यपाल ने कहा कि हरमुख-गंगबल यात्रा जैसी आध्यात्मिक यात्राएं देश की आत्मा और सामूहिक चेतना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि ये यात्राएं लोगों को प्रकृति के करीब भी लाती हैं। उप-राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों से जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़ी अन्य चुनौतियों को देखते हुए पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का आग्रह किया।
News On AIR | सितम्बर 18, 2026 5:28 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल से वार्षिक पवित्र हरमुख-गंगबल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया