सितम्बर 13, 2026 10:49 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के सियोज धार के दिवशतार इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू-कश्मीर में, सुरक्षा बलों ने कल डोडा जिले के सियोज धार के दिवशतार इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकवादी के शव और एक एम4 राइफल को बरामद किया है। सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस के संयुक्‍त दल ने पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी के शव को बरामद किया, जिसे पहले एक संयुक्त अभियान में मार गिराया गया था।